राघोगढ़ के विजयपुर थाना क्षेत्र से लापता लड़के को पुलिस ने खोज लिया। 28 जनवरी को थाना प्रभारी ने कहा, 25 जनवरी 2026 को लापता 13 वर्षीय नाबालिक लड़के के परिजनो ने 26 जनवरी को रिपोर्ट की। सूचना पर 27 जनवरी को गुजरात के अहमदाबाद से दस्तयाब किया। विधिवत कानूनी प्रक्रिया के बाद बाल कल्याण समिति गुना में पेश किया। जहां से 28 जनवरी को परिजनों को सौंप दिया है।