विकासखंड जैतपुर में सहायक लेखाकार और लेखाकार के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई अब मनरेगा मजदूरों और तकनीकी सहायकों पर भारी पड़ रही है। चार्ज हस्तांतरण न होने के कारण करीब 40 ग्राम पंचायतों के कारीगरों को मजदूरी भुगतान नहीं मिल पाया है। इसके साथ ही तकनीकी सहायकों के दो माह के मानदेय—करीब 8 से 10 लाख रुपए—का भुगतान भी अटक गया है।