सिकंदरा: गंगोत्री से जल लेकर पैदल देवघर जा रहे श्रद्धालु 51वें दिन पहुंचे सिकंदरा
Sikandra, Jamui | Jun 13, 2026 लखीसराय जिले के घोंघसा गांव निवासी राजीव रंजन सिंह ने धर्म और आस्था की अनोखी मिसाल पेश की है। वे 24 अप्रैल को उत्तराखंड के गंगोत्री धाम से कांवर में पवित्र जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए पैदल यात्रा पर निकले थे। शनिवार को अपनी यात्रा के 51वें दिन वे सिकंदरा मुख्य चौक स्थित मां जगदंबा मंदिर पहुंचे। यहां स्थानीय श्रद्धालुओं ने 8 बजे उनक स्वागत किया।