कानपुर: यूपी 112 आपात सेवा के अंतर्गत शहर को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जेसीपी वीके सिंह ने
जेसीपी वीके सिंह में सोमवार सुबह 11:00 बजे बताया यूपी-112 आपात सेवाओं के अंतर्गत कमिश्नरेट कानपुर पुलिस को त्वरित सेवाओं के लिए दोपहिया एवं चारपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए थे, जो वर्तमान में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। कमिश्नरेट कानपुर के पास पूर्व में 46 दोपहिया वाहन थे, 20 नए दोपहिया वाहन और प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार अब कुल 66 दोपहिया वाहन उपलब्ध हो गए हैं।