मड़ियाहू: मुकुंदपुर गांव में फर्राटा पंखे में उतरे करंट से युवक की हुई मौत, गांव में मचा कोहराम
जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे बताया कि आशीष पटेल रात में घर के दरवाजे पर फर्राटा पंखा लगाकर सो रहे थे