फलका: फलका मुसहरी की महिला ने 10 लोगों पर गलत नियत से हाथ पकड़ने और मारपीट का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज कराई
Falka, Katihar | May 15, 2025 फलका थाना क्षेत्र के फलका मुसहरी के एक महिला ने गलत नीयत से जबरन हाथ पकड़ कर खींचने एवं विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट करने का 10 लोगों पर आरोप लगाते हुए फलका थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। गुरुवार की रात्रि करीब 9 बजे जानकारी देते हुए महिला ने आप बीती बात पत्रकार को बताया है।