मुलताई: बैतूल जिले में गंगा दशमी पर्व मनाया गया, मुलताई में प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल शामिल हुए
Multai, Betul | May 25, 2026 जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशमी पर्व के उपलक्ष में बैतूल में विभिन्न जन जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किए गए जिसके तहत मुलताई ताप्ती उद्गम स्थल पर जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा शाम 7:00 बजे पूजा अर्चना कर चुनरी अर्पण की गई महा आरती घाट पर अभिषेक एवं महा आरती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।