लाडपुरा: कोटा भवानीमंडी रेल खंड पर बिना टिकट यात्रियों और अवैध वेंडरों के खिलाफ जांच में 152 मामलों में ₹45,500 का जुर्माना वसूल
Ladpura, Kota | Jan 8, 2026 यात्रियों में अनुशासन सुनिश्चित करने तथा बिना टिकट यात्रा एवं अवैध वेंडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कोटा मंडल में कोटा–भवानीमंडी रेल खंड पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान कुल 152 मामलों में कार्रवाई करते हुए यात्रियों से किराया एवं जुर्माने के रूप में ₹45,500 का कुल जुर्माना लिया गया। जांच के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के