सांगानेर: जयपुर में खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार ने अनियंत्रित होकर थड़ी को तोड़ते हुए युवक को मारी टक्कर
जयपुर-सीकर हाईवे पर खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की एक तेज रफ्तार टैक्सी कार ने चाय की थड़ी को तोड़ते हुए युवक को टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थड़ी पर मौजूद मालिक और एक कस्टमर घायल हो गए। घायल का कहना है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट करने वाली कार से पति-पत्नी खाटूश्याम मंदिर जा रहे थे।