औरैया: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी सफाईकर्मी को काम करते समय सांप ने काटा, अस्पताल में उपचार जारी
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी शरद पुत्र विनोद कुमार नगर पालिका परिषद औरैया में सफाई कर्मी की नौकरी करता है। मंगलवार की शाम करीब 4 बजे जब वह नाला की सफाई कर रहा था उस दौरान उसे सांप ने काट लिया। उसके चिल्लाने पर उसके सुपरवाइजर के द्वारा उसे आनन फानन में औरैया के 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।