बड़वानी: ग्राम मोहीपुरा में नर्मदा नदी में नहाते समय किशोर डूबा, हुई मौत; SDERF टीम ने निकाला शव
ग्राम मोहीपुरा नर्मदा नदी में शुक्रवार शाम एक किशोर नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गया जिसके चलते डुबने से उसकी मौत हो गई। दरअसल 17 वर्षीय किशोर लुकमान पिता नसीब अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ दोपहर में चुभती धुप से निजात पाने और जलक्रीड़ा करने के उद्देश्य से नर्मदा नदी पहुंचे थे। तभी नहाने के दौरान लुकमान और अन्य दो युवक गहरे पानी में चले गए थे।