पटना ग्रामीण: नशे की लत से उजड़ा परिवार, गर्दनीबाग में युवक ने की आत्महत्या, बेटे को देख मां को आया हार्ट अटैक
गर्दनीबाग थाना इलाके के दमड़िया में शक्रवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे फंदे से झूलता देख उसकी मां इस घटना को सहन नहीं कर सकी और वहीं रोते-बिलखते हार्ट अटैक से दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटू मियां पटना के एक होटल में काम करता था और उसे नशे की लत थी। इसको लेकर घर में आए दिन तनाव और कलह का माहौल बना रहता था।