हरदोई: कोतवाली देहात क्षेत्र के आशा गांव में घर में विद्युत कार्य करते समय करंट लगने से 30 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Jun 7, 2024 शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे कोतवाली देहात के आशा गांव निवासी 30 वर्षीय रजनीश की करंट लगने से मौत हो गयी। वह घर में बिजली सही कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। मृतक रिक्शा चला कर अपने बच्चों की परवरिश करता था।पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।