कटंगी: नगर परिषद के रेनबसेरा में ड्यूटी पर तैनात जनसेवक से मारपीट, कमरा न देने पर लात-घूंसे बरसाए, जान से मारने की धमकी भी दी
नगर परिषद कटंगी के रेनबसेरा में ड्यूटी कर रहे एक अर्धशासकीय जनसेवक से कमरा न देने पर मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कटंगी पुलिस ने आरोपी युवक और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने आधार कार्ड न होने पर कमरा देने से मना करने पर जनसेवक की पिटाई कर दी और थाने जाने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी।