दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले छोटी कटंगी निवासी 16 वर्षीय कृष्णा लोधी पिता चेबन सिंह लोधी अपने सामाजिक विज्ञान का पेपर देने खमरिया पीएम श्री स्कूल जा रहा था। उसी दौरान यादव बस ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में छात्र बुरी तरह घायल हो गया जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुनः पेपर देने का प्रबंध करने मांग की।