ज़मानिया: गाजीपुर में लूट/झपटमारी के 2 आरोपियों को 12 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक घायल, हथियार व ₹15 हजार बरामद
जमानियां थाना क्षेत्र में लूट और झपटमारी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और लूट के 15 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई 22 जनवरी 2026 को थाना जमानियां पुलिस टीम ने की।