पन्ना: अजयगढ घाटी पर भीषण हादसा: बस को ओवरटेक कर रही बाइक ने मारी टक्कर, तीन गंभीर घायल, एक जबलपुर रेफर।
Panna, Panna | Jun 19, 2026 अजयगढ़ घाटी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोक जताकर लौट रहे कितपुरा निवासी प्रमोद पाल, उनकी बहू और साले आशीष पाल की बाइक को ओवरटेक कर रहे एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायलों को जिला अस्पताल पन्ना से जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।