तालबेहट: सीओ ने दी जानकारी, पूरा कला मार्ग पर कार चालक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की हुई मौत, चालक और कार ज़ब्त, मामला दर्ज
तालबेहट सीओ आशीष मिश्रा ने बुधवार को रात्रि के करीब 11:30 बजे जानकारी देते हुए बताया तालबेहट कस्बे के पूरा कला मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी,जिसमें एक मासूम सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा कार चालक और कार जप्त कर मामला दर्ज कर लिया गया है।