रामगढ़: रामगढ़ क्षेत्र में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 80 से अधिक बिजली पोल और ट्रांसफार्मर गिरे
Ramgarh, Alwar | Jun 8, 2026 रामगढ़ क्षेत्र में गत रात्रि आई तेज आंधी-तूफान ने अलावड़ा में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं के कारण अनेक गांवों में पेड़ उखड़ गए और 80 से अधिक बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर गिरने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी और पेयजल संकट भी गहरा गया। सोमवार को दोपहर 12 बजे जेईएन ने दी जानकारी