गिरिडीह: कायस्थ समाज ने वकालत खाना समेत कई स्थानों पर धूमधाम से मनाई चित्रगुप्त पूजा
कायस्थ समाज की ओर से रविवार को 11 बजे वकालत खाना समेत कई स्थानों पर धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा की गई। बार लाइब्रेरी में केंद्रीय चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से प्रतिमा स्थापित कर भगवान चित्रगुप्त की आराधना की गई। सभी स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर भगवान चित्रगुप्त की पूजा आराधना की गई। सामूहिक खानपान का भी आयोजन सभी स्थानों पर किया गया।