गिरिडीह: नीमाडीह एस.एस.टी. चेकनाका पर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक ज़ब्त किया
अवैध अंग्रेजी शराब लोड एक ट्रक को पुलिस ने नीमाडीह एस.एस.टी. चेकनाका के रास्ते में जप्त किया। शनिवार को एसपी ऑफिस के मीडिया सेल से सात बजे शाम इसकी जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि महाराष्ट्र नंबर एक ट्रक अवैध अंग्रेजी शराब लोड कर घोड़थम्बा के रास्ते बिहार जाने वाली है।