गुना में धरनावदा थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 46 की रानीपुरा पुलिया के पास 5 दिसंबर देर शाम को अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। 6 दिसंबर को ASP मानसिंह ठाकुर ने बताया, ट्रक में बैगवाइपर शराब की ₹24 लाख की 301 पेटी पाई गई। कोई वैध दस्तावेज नहीं थे, ट्रक चालक और क्लीनर दोनों तस्कर गिरफ्तार किए है। ट्रक की कीमत 25 लाख रुपए सहित 49 लाख का माल जप्त किया है।