बलरामपुर: विश्व जनसंख्या दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से निकाली गई वाहन रैली
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर वाहन रैली को सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है जो हमें तेजी से बढ़ती देश की जनसंख्या और उससे जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करता है।