बलरामपुर: CM योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण, बलरामपुर सदर विकास खंड में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बलरामपुर के बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करते हुए सदर विकासखंड बलरामपुर में पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत व सहायता उपलब्ध कराये जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा बाढ़ पीड़ितों की हर संभव तत्काल सहायता हेतु अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि लगे हैं।