चिखली: कुआं थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में तीन माह से फरार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कुंआ थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपी पिछले तीन महीने से फरार चल रहे थे। मामला चौरासी विधानसभा उपचुनाव के दौरान का है,जब पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की थी। 20 अक्टूबर 2024 को डूंगरसारण पुलिस चौकी द्वारा की गई नाकाबंदी में कार ड्राइवर जयसिंह को गिरफ्तार किया था