जबलपुर: डिक्की में छुपा खतरा बना जानलेवा: गढ़ा में देसी कट्टे से चली गोली, युवक घायल
जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र के कृपाल चौक में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की लापरवाही और अवैध हथियार की मौजूदगी ने उसे ही गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना न सिर्फ डराने वाली है, बल्कि शहर में अवैध हथियारों के फैलते जाल की ओर भी इशारा करती है। घायल युवक शुभम ठाकुर, उम्र करीब 20 वर्ष, अपने दोस्त भारत की एक्टिवा गाड़ी लेकर घर आया था। घर में