खिरकिया: बैंक का कर्ज न चुकाने पर किसान को जेल भेजने का आदेश, खिरकिया कोर्ट की कार्रवाई
Khirkiya, Harda | May 10, 2026 आज 10 मई 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार सुनील बिश्नोई ने मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की खिरकिया शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) एवं टर्म लोन लिया था। लंबे समय तक ऋण राशि जमा नहीं करने पर बैंक ने न्यायालय की शरण ली थी। प्रकरण की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने आरोपी को 14 लाख 42 हजार रुपये जमा करने के निर्देश दिए थे।