अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की दोपहर 03:00 बजे आक्रोश मार्च निकालकर बांग्लादेशी सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस का पुतला जलाया. पुतला दहन करते हुए विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि आज बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा चिंतनीय स्थिति में है.