रायबरेली: गणेश नगर में स्टे की जमीन पर विपक्षियों द्वारा किए जा रहे निर्माण को लेकर पीड़ित ने एसपी ऑफिस व तहसील में की शिकायत
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,गणेश नगर स्टे की जमीन पर विपक्षियों द्वारा किए जा रहे कब्जे को लेकर पीड़ित ने,रविवार को एसपी ऑफिस व तहसील सदर में पहुंचकर मामले की शिकायत की है।और किया जा रहे निर्माण को रोके जाने की मांग की है।क्षेत्रीय लेखपाल ने मामले को संज्ञान लेते हुए कार्य को रुकवा कर,दोनों पक्षों को सारे प्रपत्रों के साथ तहसील में उपस्थित होने के लिए कहा है।