रायबरेली: जगना खेड़ा में वसूली एजेंटों की मनमानी आई सामने, नियमों के विपरीत किया जा रहा है कार्य
सोशल मीडिया पर 29 दिसंबर रविवार सुबह 8:00 बजे एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें रिकवरी एजेंट की मनमानी सामने नजर आ रही है। वाहन स्वामी के द्वारा किस्तें ना चुका पाने पर जबरन गाली गलौज करते हुए,कार ले जाने पर बवाल हो गया। बवाल को देखकर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घंटो तक चले बवाल का वीडियो वायरल हो गया। जो इस तरह वसूली करना नियमों के विरुद्ध बताया जा रहा है।