चरखारी: चरखारी में मिशन शक्ति की काउंसलिंग से टूटता परिवार बचा, पति-पत्नी साथ रहने को हुए राजी
महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के मोहल्ला टिलवापुर निवासी सरोज ने 24 जून को प्रार्थना पत्र देकर पति व ससुरालीजनों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। वह दो माह से मायके में रह रही थी। महिला हेल्पडेस्क टीम ने दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की। सकारात्मक संवाद के बाद दोनों ने मतभेद खत्म कर साथ रहने की सहमति दी। सरोज ने कानूनी कार्रवाई से इनकार किया।