फतेहपुर: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल
Fatehpur, Gaya | Apr 7, 2026 गुरपा थाना क्षेत्र के केवाल मोड़ के पास मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन को पीछे करते समय उसमें लगा बांस बाइक सवार युवक के सीने में घुस गया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान मौत हो गई।