जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक व मशहूर देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया सोमवार रात्रि 9:00 बजे ज़ाहिर की है। उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान बुर्क़ा-नक़ाब पहनी महिला के चेहरे से नक़ाब हटाए जाने की घटना को “बेहद शर्मनाक और निंदनीय” क़रार दिया है।