मिर्ज़ापुर: युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को विंध्याचल पुलिस ने राम गया घाट से गिरफ्तार कर जेल भेजा
युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को विंध्याचल पुलिस ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे राम गया घाट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 7 अप्रैल 2025 को क्षेत्र के एक गांव की युवती द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का तहरीर दिया गया था।मुकदमा दर्ज करने के बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपित सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।