कलान: गांव नरसुईया में तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को कुचला, हाईवे पर हुई दर्दनाक मौत
बुजुर्ग को कुचला, हाईवे पर दर्दनाक मौत शाहजहांपुर जिले के कलान क्षेत्र में शनिवार तड़के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। नरसुइया कॉलोनी निवासी सोनेलाल वर्मा सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से शौच के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।