ऊंचाहार: मदारीगंज स्थित निर्माणाधीन मकान में काम करते समय करंट की चपेट में आया मजदूर, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के चौहान का पुरवा मजरे ऊँचाहार देहात गाँव निवासी विक्रम मजदूरी का कार्य करता है।रविवार की शाम वो लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग के किनारे मदारीगंज में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था, इसी दौरान एक मंजिला छत पर सीढ़ी उठाने के दौरान ऊपर से गुजरी एचटी लाइन को छू गई,जिसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आकर वो झुलस गया।इलाज चल रहा है।