हाथरस: स्कूटी स्टार्ट करने जा रही महिला को पिकअप मैक्स गाड़ी ने मारी टक्कर, पुलिस ने अस्पताल में कराया परीक्षण
जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सासनी के मोहल्ला पलटन में स्कूटी स्टार्ट करने जा रही एक महिला चांदनी पत्नी मनोज को पिकअप मैक्स गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान सिर में चोट लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती करा डॉक्टरी परीक्षण कराया है।