हैदरगढ़: हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने पिकअप को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की हुई मौत
बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 45.700 किलोमीटर प्वाइंट पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से एक पिकअप को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिकअप में बैठे एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चालक सहित दो अन्य लोग सुरक्षित बच गए। यह घटना रविवार की सुबह लगभग 5:53 बजे की बताई जा रही है। पिकअप वाहन कानपुर से सुल्तानपुर जिले के लंभुआ की ओर जा रहा था।