महिदपुर: मोहर्रम पर्व को लेकर महिदपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना महिदपुर पुलिस एवं रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) द्वारा नगर में विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में करीब 120 पुलिस जवानों ने नगर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौ