चायल: बलिहावा गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में गुमटी में लगी आग, हजारों का सामान जलकर हुआ राख
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बलिहावा गांव में बीती रात सड़क किनारे रखी गुमटी में अचानक आग लग गई। आग से गुमटी में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित चन्द्रशेखर पुत्र स्व. अर्जुन ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।