राजनगर: बमीठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होंडा सिटी कार से तस्करी की जा रही 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर सहित छह लाख का माल
बमीठा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब छह लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब, बीयर और एक होंडा सिटी कार जब्त की है। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पुलिस को पन्ना-छतरपुर मार्ग पर शराब तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल अस्थायी नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुर