बांसवाड़ा जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एरिया डोमिनेशन अभियान में 212 अपराधी गिरफ्तार।जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के सख्त निर्देशों पर चलाए गए एकदिवसीय 'एरिया डोमिनेशन' अभियान के तहत पुलिस ने एक ही दिन में 212 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए एसपी के नेतृत्व में पुलिस की 56 विशेष टीमें गठित की गई थीं।