सिकंदरा: गुर्दही के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार, भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
सिकंदरा थाना क्षेत्र के गुर्दही पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। मामले में घायल के भाई की तहरीर पर सिकंदरा पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलपुर कस्बा निवासी गोविंद सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका