शहीद सांसद सुनील महतो की जन्म जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को चाकुलिया के माटियाबांधी में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने का उद्देश्य रखा गया है। रक्तदान शिविर की तैयारी को लेकर शुक्रवार की शाम 5 बजे एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई और विभिन्न कार्यों की