देवघर: देवघर में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के लिए वॉलिंटियर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू
उपायुक्त की निर्देश पर बूथ लेवल अधिकारियों के सहयोग के लिए बनाए गए वॉलिंटियर्स का दो दिवसीय विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम नंदन पहाड़ स्थित शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में शनिवार सुबह 10:00 बजे आयोजित किया गया त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने में बीएलओ का सहयोग करने के उद्देश्य जिले के विभिन्न प्रखंड,नगर निगमों और नगर परिषदों से कुल 1245 वॉलिंटियर्स को नामांकित किया।