हाथरस: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर कैंटर की टक्कर से एक्टिवा सवार की हुई मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के केवलगढ़ी के पास एक तेज रफ्तार केंटर गाड़ी ने एक्टिवा सवार रामनगर खंदौली आगरा निवासी निमिष उदैनिया पुत्र सतीश चंद्र उदैनिया को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कैंटर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।