श्योपुर। शहर सहित जिलेभर में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने शुक्रवार को दोपहर 03 बजे शहर के विभिन्न वार्डों में पहंुचकर जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को एसआईआर में गणना फार्म जमा करवाने में सहयोग करने की अपील की।