मोहनिया: मोहनिया पुलिस ने सेव की आड़ में छुपा कर ले जा रहे एक ट्रक शराब को किया ज़ब्त
Mohania, Kaimur | Oct 16, 2024 कैमूर जिले के समेकीत चेक पोस्ट मोहनिया पर गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया पुलिस और एंटी लीकर टास्क फोर्स ने डीसीएम ट्रक को रुकवा कर जांच किया। सेव की आड़ में ले जाए जा रहे एक ट्रक शराब को जब्त किया गया है। जब्त शराब की कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई जा रही है।