कोल: खुर्रमपुर में दबंगों ने दलित व्यक्ति को जातिसूचक शब्दों से गाली-गलौज कर की मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
Koil, Aligarh | Feb 1, 2024 थाना अकराबाद के गांव खुर्रमपुर में दबंगों ने दलित समाज के व्यक्ति के साथ जाति सूचक शब्दों से गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट की है। पीड़ित कन्हैया मजदूरी का कार्य करता है और बुधवार को मजदूरी करने के बाद अपने गांव लौट रहा था। तभी दबंगों गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की। फिलहाल पीड़ित ने थाने में कार्रवाई की मांग की है।