गुप्त सूचना के आधार पर परसा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बहलोलपुर में पिंटू सिंह के मुर्गी फार्म के पास छापेमारी कर टाटा मैजिक गाड़ी से 154 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है.इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत एक व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जिसकी जानकारी मंगलवार के शाम 6 बजे पुलिस पदाधिकारी ने दी.